धनारी बांध के पास दो बाइक सवार गिरे नहर में
धनारी बांध के पास बाइक फिसलने से दो युवक नहर में गिरे
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती धनारी बांध के पास हुआ हादसा
पिण्डवाड़ा से स्वरूपगंज की ओर जा रहे बाइक सवार दो व्यक्ति अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिरे
हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत स्वरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
