
PALI SIROHI ONLINE
बाली सनातम धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा ने बताया कि बाली नगर की गावांई होली का दहन दिनांक 13/3/2025 को मैन बाजार चौहटा में किया जायेगा। सनातन धर्म मंडल बाली के सदस्यों ने नगर के पंडित अवधेश शर्मा के साथ विचार-विमर्श करके गुरुवार रात्रि में 11.30 बजे होलिका दहन का निर्णय किया है।
होली सनातन धर्म का मुख्य त्यौहार है। इसे विधिवत पूर्जा अर्चना व मन्त्रोचार के साथ सम्पन्न किया जायेगा। सनातन धर्म मंडल व नगर के युवाओं द्वारा तैयारी की जा रही है। नगरपालिका का सहयोग भी मिल रखा है। 13 मार्च 2025 को रात्रि में 11.00 बजे नगर के पंडित को सम्मान पूर्वक गाजे बाजों के साथ होली चौक तक लाया जायेगा।
सर्व प्रथम पुरानी कचहरी स्थित ठाकुरजी के मंदिर के सामने होलीका की पूजा-अर्चना की जायेगी उसके पश्चात सभी लोग गाते बजाते मुख्य चौहटे में पहुंचकर मन्त्रौचार के बाद होलिका दहन किया जायेगा


