सिरोही :- जिले में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश, किसान केसरी सांसद लुम्बाराम जी के लोकसभा क्षेत्र में हालत खराब
- सिरोही जिले में फसलों के लिए यूरिया खाद की भारी कमी से किसान परेशान है।
- यूरिया खाद के लिए रात्रि 2 बजे लग रहे किसान लाइन में।
- किसानों को घंटों इंतजार के बावजूद सिर्फ एक बोरी खाद ही मिल पा रही है।
- किसानों को बिना खाद लिए ही लौटना पड़ रहा है, जिससे नाराज किसान जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं।
- खाद नही मिलने से किसान दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
- किसान केसरी सांसद लुम्बारामजी के ग्रह जिलों में किसानों की हालत खराब।


