आबूरोड:- किवरली बनास ब्रिज 10 दिन रहेगा बंद
- सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) खंड आबूरोड ने राष्ट्रीय राजमार्ग से आबूरोड की तरफ स्थित किवरली बनास ब्रिज की मरम्मत के लिए 10 दिनों तक यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है।
- विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।
- मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
