आबूरोड के मानपुर में महिला सम्मलेनः महिलाओं को बताया समाज की नींव, बीजेपी नेता बोलीं-हर क्षेत्र में साबित कर रहीं प्रतिभा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के मानपुर स्थित ब्रह्मकुमारीज ज्ञानदीप सेवाकेंद्र पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की।

वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उर्मिला दीदी ने कहा कि नारी एक शक्ति स्वरूपा है। उन्होंने प्रेम, करुणा, साहस और सहनशीलता को नारी की प्रमुख शक्तियां बताया। उनके अनुसार आध्यात्मिक जागरूकता से नारी अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

सेवाकेंद्र संचालिका बीके भारती दीदी ने महिलाओं को समाज की नींव बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं बच्चों को संस्कार और सद्भावना की शिक्षा देकर आदर्श नागरिक तैयार करती हैं। उन्होंने महिलाओं को आंतरिक श्रृंगार पर ध्यान देने की सलाह दी।

बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा-आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने परिवार संचालन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

प्रधानाचार्य सुरभी सिंघल ने स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और शिक्षित महिलाएं ही मजबूत नैतिक समाज की रचना कर सकती हैं। उनके अनुसार नारी के नैतिक निर्णय समाज की दिशा और दशा तय करते हैं।

प्रधानाचार्य कुमकुम मारू ने कहा-संस्कारवान समाज की रचना में महिलाओं की भूमिका अहम है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर और नैतिकता से युक्त होंगी, तो समाज भी सशक्त और मूल्यनिष्ठ बनेगा। बीजेपी जिला मंत्री अनुराधा जैन ने कहा कि सेवा और त्याग नारी के स्वभाव में होते हैं। जब महिलाएं इन गुणों के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं, तो संपूर्ण समाज में नैतिकता का प्रकाश फैलता है। बीके सीमा दीदी ने कहा कि भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास जरूरी है, जो स्वयं महिला, परिवार एवं समाज के लिए श्रेष्ठतम होगा। श्रेष्ठ सनातन संस्कारों की पुनर्स्थापना में महिलाओं का योगदान ब्रह्मकुमारीज के साथ अतुलनीय है।

इन्होंने किया संबोधित

इस दौरान आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. निधि भट्ट, आंगनवाड़ी सुपरवाईजर राखी मिश्रा, सरकारी होम्योपैथिक हॉस्पिटल की डॉ. मनीषा शर्मा, प्रधानाचार्य रजनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अलका सिसोदिया, प्रधानाचार्य अंजना कुलदीप, प्रधानाचार्य शशी उपाध्याय, प्रधानाचार्य हेमा गहलोत, प्रधानाचार्य उर्मिला परिहार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सुलोचना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page