वेतन विसंगति के खिलाफ विरोधः नाना सेवाडी बाली देसुरी फालना पुलिस जवानों ने धुलंडी के दूसरे दिन होली उत्सव का किया बहिष्कार

PALI SIROHI ONLINE

जगदीश सिंह गहलोत

बाली-राजस्थान में पुलिसकर्मियों ने वेतन विसंगति और डीपीसी की मांग को लेकर होली का बहिष्कार किया है। नाना बाली फालना सादड़ी, और देसूरी में कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों ने होली नहीं मनाने का फैसला लिया है।

पुलिस विभाग में परंपरागत रूप से होली का त्योहार दूसरे दिन मनाया जाता है। लेकिन इस बार थानों में होली की कोई तैयारी नहीं की गई है। पुलिसकर्मियों का यह विरोध वेतन विसंगति को लेकर है।

वर्तमान में राजस्थान पुलिस में सिपाही का प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1900 रुपए है। 9 साल की सेवा के बाद पहली पदोन्नति पर सिपाही की ग्रेड पे मात्र 2000 रुपए होती है। जबकि इसी स्तर पर पटवारी की ग्रेड पे 3200 रुपए और कनिष्ठ लिपिक की 2400 रुपए हो जाती है।

दूसरी पदोन्नति पर सिपाही एएसआई बनकर 2400 रुपए ग्रेड पे पाता है। इसी स्तर पर पटवारी नायब तहसीलदार बनकर 3600 रुपए और कनिष्ठ लिपिक कार्यालय सहायक बनकर 3200 रुपए ग्रेड पे प्राप्त करता है।

27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति में भी यही विसंगति जारी रहती है। सिपाही उप निरीक्षक बनने पर 3600 रुपए ग्रेड पे पाता है, जबकि तहसीलदार 4200 रुपए और कार्यालय अधीक्षक 3600 रुपए ग्रेड पे प्राप्त करते हैं। इस वेतन विसंगति के विरोध में पुलिसकर्मियों ने होली का बहिष्कार किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page