तखतगढ़ भाजपा मंडल नेतृत्व में होली स्नेह मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने फाल्गुनी गीतों पर लगाए ठुमके

PALI SIROHI ONLINE

तखतगढ़ भाजपा मंडल नेतृत्व में होली स्नेह मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री ने फाल्गुनी गीतों पर लगाए ठुमके

तखतगढ 15 मार्च ;(खीमाराम मेवाडा) रंगो का त्योहार होली धुलंडी के अवसर पर शुक्रवार रात को तखतगढ कस्बे सुमेरपुर रोड पर रांकावत वाटिका में भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भाजपा होली स्नेह मिलन समारोह शिरकत हुए ,स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, स्नेह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी,इस मौके पर डीजे साउंड की धुन में फाल्गुनी गीतों पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत कार्यकर्ताओं के साथ जमकर उत्साह एवं उमंग के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नगर वासियों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामना दी।उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है सभी भाईचारे के साथ मनाते हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष‌ ललित रांकावत, मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, नगर महामंत्री दिनेश कुमावत,भाजपा जिला मंत्री पूनम सिंह परमार, शिवराज सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी, पार्षद राजेश कुमावत, रामसिंह कांबावत, समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर वासी मौजूद थे।

https://youtu.be/CA3cXz2MrTM///

फोटो 6-7 होली समय मिलन में फाल्गुनी गीतों पर ठुमके लगाते कैबिनेट मंत्री एवं कार्यकर्ता

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page