आपसी विवाद में चलीं लाठियां: दो घायलों का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज; पुलिस ने दर्ज किया मामला

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर के कॉलेज चौराहा पर आपसी कहासुनी के बाद दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जालोर के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया। पुलिस ने एक वाहन को भी जब्त किया है। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली थाने के एएसआई हंसाराम ने बताया- शहर के राजेन्द्र नगर कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र घीचाराम माली व खेजरला निवासी इमरान खान पुत्र नागीरखान के बीच दोस्त के साथ घूमने के लेकर विवाद हो गया। इसके बाद इमरान एक कार में सवार होकर जालोर के कॉलेज चौराहा पहुंचा।

वहां इमरान और कपिल के बीच बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया। कि दोनों लड़ पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जालोर के भीनमाल रोड़ स्थित ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां कपिल के सर में 7 व इमरान के सर में 2 टांके आए हैं।

इसके अलावा इमरान के हाथ में भी चोट लगी है। तथा दोनों का जालोर के ट्रोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है। विवाद में इमरान की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिसको पुलिस ने जब्त कर दिया। तथा मौके पर पहुंचे एएसआई रामुराम व हंसाराम ने घटना की पुरी जानकारी ली।

कोतवाल अरविंद कुमार के अनुसार घटना के बाद कार को जब्त किया तथा उसके साथ दोनों बदमाशों का इलाज जारी है। तथा पुलिस ने दोनों पक्ष की और से आई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page