भैरूजी की निकली बारातः महिलाओं व युवतियों ने की होलिका की पूजा-अर्चना, आंधी रात बाद हुआ होलिका दहन

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शहर में होली पर्व को लेकर गुरुवार रात 8 बजे शहर के मुख्य बाजार स्थित माणक चौक से आनंद भैरूजी (ईलोजी) की बारात निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ी पोल के बाहर स्थित भक्त प्रहलाद चौक पहुंची। जहां आधी रात करीब 12 बजे होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

शहर के माणक चौक से आनंद भैरूजी (ईलोजी) रथ में सवार होकर बारात के साथ रवाना हुए। वही बारात में शहरवासी व विभिन्न समाजों के पंच व वरिष्ठ सफेद कुर्ता, धोती व साफा पहनकर बारात में शामिल हुए। bसके बाद बारात माणक चौक से ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए रवाना हुई जो शहर के गांधी चौक, सूरज पोल, बाईपास, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्कल, बागोड़ा रोड व पंचायत समिति से होते हुए बड़ी पोल स्थित भक्त प्रहलाद चौक पहुंची।

इस दौरान शहर में जगह-जगह बाहर से आई अघोरी कलाकारों की टीम के द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। जो शहर वासियों के लिए आकर्षण रही। तथा युवा डीजे की धून पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। करीब 11.40 बजे के आसपास आनंद भैरूजी (ईलोजी) बारात के साथ भक्त प्रहलाद चौक पहुंच कर 12 बजे बाद तोरणा लगाने की रस्म निभाई। इसी के साथ आधी रात को 12 बजे बाद जालोर पटवारी संजय मीणा के द्वारा होलिका दहन किया गया।

ग्रामीणों क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने गेंहु की होले सेके

होलिका दहन के समय ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दहन के दौरान आग में गेंहु के होले बनाकर सेक कर आगामी साल में अच्छी फसल के लिए कामना की। इस दौरान जालोर गांव चौधरी गमनाराम चौधरी, मकसा मेवाड़ा, मंगलाराम सांखला, सादुलाराम घांची व भक्त प्रहलाद सेवा समिति के अध्यक्ष अम्बालाल माली, कन्हैयालाल गहलोत, सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page