
पाली- कार ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत
PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली में कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
सदर थानाप्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया कि हादसा सदर थाना क्षेत्र के पूनायता बाइपास पर शनिवार शाम को हुई। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस ईएमटी श्रवण प्रजापत और पायलट महेंद्र चौधरी से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवगढ़ (राजसमंद) निवासी 32 साल के दिनेश पुत्र नेनूसिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाई। इस हादसे में देवगढ़ निवासी 25 साल का रामसिंह पुत्र उदयसिंह गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक और घायल के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।


