पाली-एसपी और पुलिस अधिकारियों जवानो ने मनाई होलीः परिवार के साथ जमकर थिरके; वही जिले में कॉन्स्टेबलो ने किया बहिष्कार

PALI SIROHI ONLINE

Pali-पाली के पुलिस लाइन में शनिवार सुबह होली का आयोजन किया गया। इसमें एसपी चूनाराम जाट सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान डीजे पर बज रहे हिंदी मारवाड़ी गीतों पर झूमते नजर आए। करीब दो घंटे तक आयोजित प्रोग्राम में एसपी चूनाराम जाट अपनी पत्नी के साथ झूमते नजर आए। यहां एएसपी विपिन कुमार शर्मा भी पंजाबी गीतों पर झूम कर नाचे। मांगों को लेकर कांस्टेबल से लेकर पुलिस उपनिरीक्षक ने होली का बहिष्कार किया। ऐसे में इस बार पुलिस की होली कुछ फीकी नजर आई।

शनिवार सुबह पाली पुलिस लाइन में होली मनाई गई। डीजे पर बजने वाले हिंदी, मारवाड़ी और पंजाबी गीतों पर पुलिसकर्मी झूम कर नाचे। इसके साथ ही सभी ने एक दूजे को गुलाल लगाई ओर होली की शुभकामना भी दी।

एसपी चूनाराम जाट, कोतवाल अनिल कुमार, सदर एसएचओ सहदेव चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी धोती कुर्ता और साफा पहने नजर आए। होली प्रोग्राम में जिले भर से थाना प्रभारी, वृत्ताधिकारी भी होली मनाने यहां पहुंचे। सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह का डांस देखने लायक था। यहां सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी, सीओ सिटी ऊषा यादव भी पुलिसकर्मियों के साथ झूमते नजर आई।

कॉन्स्टेबल से लेकर उप निरीक्षक ने किया पुलिस होली का बहिष्कार

इस बार राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल से पुलिस निरीक्षक तक के जवानों ने होली नहीं मनाने का लिया निर्णय। DPC व अन्य विशेष मांगों को अभी तक लागू नहीं होने की वजह से लिया निर्णय। राजस्थान पुलिस के जवानों की मांगे पूरी नहीं होने के कारण भारी रोष जताया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page