
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग पीला : आप पारिवारिक जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज ले सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी बड़े फैसले लेने से रोकेगी। कारोबारी यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। विरोधियों के कारण महत्वपूर्ण योजना बीच में अटक सकती है। तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : आय से से अधिक खर्च की स्थिति तनाव का कारण बन सकती है। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे।
कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी कानूनी मामलों में सोच-समझ कर फैसला लें। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। रोक-टोक के चलते बच्चों के साथ टकराव संभव है। साझेदारी में लाभ संभव है।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग महरून: सुख-सुविधा के सामान पर खर्च करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बातचीत से सुलझाना लाभदायी रहेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन की बात खुलकर कह दें, सबका सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायी हो सकता है।
तुला : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी लगातार मिल रही सफलता से उत्साह बढ़ेगा। परिश्रम के अनुकूल सफलता से विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। यात्रा में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। धैर्य रखें।
वृश्चिक : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक फैसले राह आसान कर सकते हैं। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। राजकीय मामले पक्ष में सुलझने की उम्मीद है। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।
धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। मित्रों से कहासुनी होने से मन दुखी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर मिलेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अटका धन मिलने से खुशी होगी। व्यापारिक साझेदारी टूटने से परेशानी संभव है। मित्र मिलेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद जो लोग आपका विरोध कर रहे थे वे सहयोग को आगे आएंगे। नए सौदे हाथ आने से लाभ की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। संतान के विवाह संबंधी समस्या दूर हो सकती है।
मीन : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है। अधिकारियों की बात टालने से नुकसान हो सकता है। दुविधा दूर होगी। नई योजना में सोच-समझकर निवेश करें।


