शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा सरुपगंज

बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ा दी है। इंटेलिजेंस को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मिले है। हालांकि भाटी रविवार को मुंबई दौरे पर थे। इसलिए भाटी के बाड़मेर पहुंचने पर एक्सट्रा सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। आपको बता दे कि जनवरी माह पहले भाटी को दी गई एक्स्ट्रा सुरक्षा को हटाया गया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक की सुरक्षा के लिए दो कमांडो सहित चार पुलिसकर्मी को लगाया जाएगा। भाटी के साथ में रहेंगे।

दरअसल, रविंद्र सिंह भाटी शिव से विधायक बनने के बाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान भाटी को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इसके बाद समाज व अन्य संगठनों की ओर लगातार ज्ञापन देकर सुरक्षा देने की मांग की थी। तब राज्य सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। पुलिस ने विधायक भाटी के सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन अब एक्स्ट्रा पीएसओ (पुलिसकर्मियों) को 25 जनवरी को हटा दिया गया था।

अब फिर से सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मिले है। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page