
रावणा राजपूत समाज सेवा संस्था ठाणे महाराष्ट्र की आम बेठक भांयदर आयोजित–जेठूसिंह रावणा
PALI SIROHI ONLINE
पिरसिंह परमार जानवी सांचोर एवं युवा अध्यक्ष माधुसिंह परमार सर्वसहमति से अध्यक्ष निर्वाचित
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
देसुरी। रावणा राजपूत समाज सेवा संस्था ठाणे महाराष्ट्र की आम बेठक भांयदर में जेठूसिंह एस रावणा के अध्यक्षता सम्पन्न हुई जिसमें बैठक मे संस्था के अध्यक्ष पद पर पिरसिंह परमार जानवी सांचोर व युवा अध्यक्ष पद पर माधुसिंह परमार को सर्वसहमति से अध्यक्ष चूने गए।समस्त बंधुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया नव निर्वाचित अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष गोपालसिंह , उपाध्यक्ष बाबुसिंह परमार महासचिव नरपतसिंह आजोदर सचिन किशन सिंह मांगलिया को मनोनीत किया। इस अवसर पर सभी समाज बंधुओं ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए गोपालसिंह परिहार ने अपनी और से भूखंड पर मंदिर निर्माण हेतु पांच लाख एकावन हजार रूपए देने की घोषणा की तो मौजूद लोगों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही किशनसिंह मांगलिया ने दो लाख एकावन हजार रूपए देने की घोषणा की पूरा हाल तालियों से गूंज उठा धन्य है भामाशाहो के माता-पिता जिन्होंने ऐसे विरले पुत्र रत्न प्राप्त किए ।
आम बेठक में सैकडौ समाज बंधुओं ने भाग लिया नवनिर्वाचित अध्यक्ष कार्यकारणी सदस्य व भामाशाह पदाधिकारी गणों का धन्यवाद अर्पित किया। समापन पर जेठुसिंह रावणा ने बैठक मे पहुचने वाले सहयोग करने वाले सभी समाज बंधुओं का Stay आयोजन कर्ताओं का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
फोटो संलग्न