
PALI SIROHI ONLINE
जगदीश सिंह गहलोत नारलाई
पाली जिले के देसुरी उपखण्ड के सादड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के उन्द्रथल ग्राम में एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से घर जल कर राख हो गया आग की घटना में प्रकाश पुत्र मालाराम का घर जल कर राख हो गया घर मे रखे खाने पीने की सामग्री सहित विभिन्न सामान जलने से पीड़ित बेघर हो गया।
गनीमत रही कि आग लगते ही लोगों को पता चल गया और सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही सादड़ी से अग्निशमन वाहन के साथ मोहित, सागर और राजवीर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी पर सादड़ी पुलिस से एएसआई मुलाराम मीणा, कॉन्स्टेबल सोनाराम और कैलाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


