
शिवगज-छावनी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, प्रदेश में आधी के कहर से हुई 2 मौत
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही के शिवगंज में शुक्रवार रात आई तेज आंधी ने एक महिला की जान ले ली। छावनी क्षेत्र में नीम का पेड़ गिरने से 45 वर्षीय मानसिक रोगी महिला संतोष की … मौत हो गई। वह पेड़ के नीचे सो रही थी।
शिवगंज कोतवाल बाबूलाल राणा के अनुसार, मृत गिरधारी लाल घांची की पुत्री थी। वह लंबे समय से मानसिक रोग से पीड़ित थी। सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को सूचना मिलते ही थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। शव को शिवगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।
तेज आंधी से पूरे जिले में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जिला मुख्यालय पर करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। गोयली चौराहे पर एक खड़ी निजी बस की छत भी गिर गई। बस की छत पास की झोपड़ी में न गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया।