शिवपुरा अवेध डोडापोस्त से भरी स्कार्पियो गाडी जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह

पाली-अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध पुलिस थाना शिवपुरा एंव पाली डीएसटी की सयुक्त कार्यवाहीः-ऑपरेशन भौकाल” के तहत स्कार्पियो गाडी से 510.195 कि.ग्रा. अवैध डोडा – पोस्त जब्तः-
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट आई.पी.एस. ने बताया कि पुलिस थाना शिवपुरा एंव डीएसटी टीम पाली द्वारा जाडन सरहद में सयुंक्त कार्यवाही करते हुऐ स्कार्पियो वाहन से 510.195 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही विवरणः- जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतू पुलिस मुख्यालय व महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेन्ज, जोधपुर द्वारा “ऑपरेशन भौकाल” के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सबंध में जिले के सभी थानाधिकारियों एव जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश गये है। उषा यादव आई.पी.एस. वृताधिकारी पाली शहर एंव जेठुसिंह वृताधिकारी सोजत के निर्देशन में देवेन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा मय जाब्ता व जिला विशेष टीम प्रभारी सोहन लाल जाखड उ.नि. मय जाब्ता द्वारा दिनांक 25.03.2025 की रात्रि में सरहद जाडन पर सुयंक्त कार्यवाही करते हुऐ एक स्कार्पियो वाहन को दस्तयाब कर 510. 195 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हालिस की है। स्कार्पियो वाहन चालक रात्रि के समय में अंधेरा होने से रूपोस हो गया जिसकी तलाश पतारसी जारी है। अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है

पुलिस टीम :-

  1. देवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी थाना शिवपुरा जिला पाली।
  2. सोहन लाल जाखड उ.नि. प्रभारी डीएसएटी पाली।
  3. सुरजीतसिंह स.उ.नि. थाना शिवुपरा जिला पाली।
  4. रामनिवास स.उ.नि. थाना शिवपुरा जिला पाली।
  5. किशन लाल मुआ 415 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  6. बींजाराम मुआ 383 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  7. रामप्रसाद कानि 1724 डीएसएटी पाली।
  8. राजकुमार कानि 1714 डीएसएटी पाली।
    9.रविन्द्र कमाण्डो 1683 डीएसएटी पाली।
  9. धर्मेन्द्रसिंह कानि. चा. 1266 डीएसएटी पाली।
  10. मुकेश कानि. 1330 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  11. सुनिल कानि 469 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  12. देवकरण कानि 1494 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  13. भूराराम कानि 687 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  14. मुकेश कानि 349 थाना शिवपुरा जिला पाली।
  15. भैराराम कानि चा. 1195 थाना शिवपुरा जिला पाली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page