
PALI SIROHI ONLINE
रंगों का त्योहार धुलंडी को धूमधाम से मनाया,नन्हे मुन्ने दूल्हे राजाओं ने होलिका के खाए फेरे
तखतगढ 14 माचॅ;(खीमाराम मेवाडा) गुरुवार रात्री अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व होलिका दहन के बाद शुक्रवार सुबह से ही नगर के हर गली मोहल्ले में युवाओं एवं युवतियों सहित जनप्रतिनिधियों विभिन्न राजनीतिज्ञ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टोलिया बनाकर एक दूसरे पर रंग-बिरंगे गुलाल से तिलक लगाकर रंगों का त्योहार धुलंडी को धूमधाम से मनाते हुए होली की शुभकामना देने का दिन भर सिलसिला जारी रहा मौके पर तखतगढ़ थाना हेड कांस्टेबल पदमाराम जगदीश बिश्नोई सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
— नन्हे मुन्ने दूल्हे राजाओं ने होलिका के खाए फेरे, वहीं दूसरी तरफ नगर के हर घर में नव विवाहिता के प्रथम पुत्र प्राप्ति होने पर शुक्रवार सुबह हर घर से नन्हे मुन्ने दूल्हे राजाओं को राजस्थानी परंपरागत सज धज कर अपने अपने परिवार सहित ‘तोरण आयो भायो के उंगोणा” जैसे महिलाओं द्वारा मंगल गीतों की धुन मचाते हुए कोई ट्रैक्टर ट्राली में तो कोई शाही रथ में दूल्हे की बारात लेकर चांदरा माता मंदिर पहुंचे। दूल्हे राजाओ के वदावना के बाद ढोल थाली की गुंजायमान के साथ होलिका दहन सथल पर सात फेरे खाए। तत्पश्चात बारात पुनः घर लौटते समय मुख्य बाजार महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित किए गए इलोजी देवता के भी दर्शन किए। दरमियांन कई नव विवाहिताओं ने पुत्र प्राप्ति को लेकर इलोजी देवता को नारियल की चोट जलाकर पुत्र प्राप्ति की मन्नते मांगी है।





