पति पर पत्नी की हत्या का आरोप: महिला के पिता बोले-बेटे से मारपीट करता था, घटना के बाद से फरार

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर की विवाहिता विनीता जैन का पुणे में 25 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक विनीता के पिता हेमंत कुमार जैन ने बताया कि विनीता के पति हिमांशु जैन का अन्य महिला से अवैध संबंध था। ये जानकारी जब बेटी विनीता को पता लगी तो उसने कई बार पति से समझाइश की लेकिन वह नहीं माना।

इसे लेकर कई बार झगड़ा होता था और वह विनीता के साथ मारपीट करता था। परिजनों ने बताया कि साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी विनीता की शादी हिमांशु जैन से की थी। हिमांशु पुणे में आईटी कम्पनी में जॉब करता है। वह एक डांस ग्रुप में भी काम करता है। विनीता के 11 महीने की एक बेटी थी, जिसकी बीते साल बैड से गिरने के बाद मौत हो गई थी।

25 फरवरी 2025 को किसी परिचित के जरिए विनीता की मौत की खबर लगी। पुलिस इसे फांसी लगाकर सुसाइड बता रही है जबकि पति उस वक्त घर में ही मौजूद था। उसी ने इसकी हत्या की है। घटना के बाद से पति फरार है। परिजनों के अनुसार- पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसे लेकर पुणे में मामला दर्ज कराया है। पुणे थाना की पुलिस बीते दिनों उदयपुर आई थी। यहां सवीना थाना पुलिस के साथ मिलकर हिमांशु के घर दबिश दी थी लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page