विदेशी प्रेमी जोड़े ने रचाई शादीः पिछोला झील किनारे सात फेरे लिए, फ्रांस में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में होली पर फ्रेंच जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। उदयपुर की पिछोला झील किनारे कारोही हवेली में दोनों ने सात फेरे लिए। भारत की संस्कृति और रीति रिवाजों से प्रभावित होकर यहां शादी करने का फैसला लिया था। मारियो 60 और निकॉल 55 साल की है। दोनों लंबे समय से फ्रांस में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।

हिंदू रीति-रिवाज की शादी से प्रभावित थे

फ्रेंच एस्कॉर्ट हितेश सिंह ने बताया निकॉल पिछले कई साल से भारत घूमने आ रही हैं। इस दौरान ही उनके संपर्क में आई। दोनों की शादी में कन्यादान भी हितेश ने किया। उन्होंने बताया- निकॉल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड मारियो के साथ भारत आई थीं।

उस दौरान दोनों को हिंदू मैरिज एक्ट के बारे में जानकारी मिली। दोनों हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी और उसकी रस्मों से प्रभावित हुए। तब दोनों ने हिंदू रीतियों से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों ने इस साल होली पर शादी करने का प्लान बनाया था। होली पर दोनों उदयपुर आए और शादी के बंधन में बंधे।

फेरों के बाद मांग में भरा सिंदूर

शादी में दोनों ने मेहंदी की रस्म को निभाया। दोनों के हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद हथवेला की रस्म अदा की गई। पंडित ने मंत्रोच्चारण करते हुए सात फेरे करवाते हुए 7 वचनों के बारे में जानकारी दी।

पंडित के बताए गए हर वचन को फ्रेंच एस्कॉर्ट हितेश सिंह ने फ्रेंच भाषा में ट्रांसलेट कर वर-वधू को बताया। हितेश ने ही निकॉल का कन्यादान किया। उनके रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। फेरे के बाद मारियो ने निकॉल की मांग को सिंदूर से भरा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page