यूडी टैक्स जमा नहीं कराने पर 26 दुकानें सीजः एक होटल पर भी की कार्रवाई, शॉप्स पर 1.83 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-नगर निगम उदयपुर ने यूडी टैक्स (नगरीय विकास कर) जमा नहीं करवाने पर शुक्रवार को सूरजपोल चौराहा स्थित 26

दुकानों को सीज कर दिया। साथ ही देहलीगेट-टाउन हॉल रोड पर एक होटल को भी सीज किया गया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कृष्णचंद पांडे पुत्र कन्हैयालाल पांडे का निगम में 1 करोड़ 83 लाख 49 हजार 294 रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा था।

इसको लेकर कई बार निगम द्वारा हिदायत दी गई थी। साथ ही नोटिस देकर अंतिम चेतावनी दी गई थी। टैक्स जमा नहीं करने पर शुक्रवार को निगम ने सूरजपोल चौराहा स्थित इनकी 26 दुकानों को सीज कर दिया।

होटल कंचन पैलेस को किया सीज

जानकारी अनुसार देहलीगेट-टाउन हॉल रोड पर श्रमजीवी कॉलेज के बाहर स्थित होटल कंचन पैलेस का निगम में 84 हजार 643 रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। इसके मालिक को भी नोटिस देकर टैक्स जमा कराने के लिए बोला गया। टैक्स जमा नहीं करने पर होटल को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page