
आहोर-प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भाजपा नगर मण्डल नेकी सराहना
PALI SIROHI ONLINE
आहोर/अमृत सिंह रावणा-राजपूत। आहोर.प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का भाजपा नगर मण्डल आहोर द्वारा लाइव प्रसारण शहर में गौशाला रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष हुकमाराम प्रजापत ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है।यह विक्रम संवत 2082 की शुरूआत है। साथ ही गुड़ी पाड़वा का भी दिन है यह पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का है। मैं इन त्योहारों की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।ये त्योहार भारत की विविधता में एकता का अहसास कराते है। इस कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, आई टी विभाग संभाग सह-संयोजक बिशनसिंह सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष रिखबेश सुथार, आशीदेवी, धनसिंह परमार, शंकरदान चारण, बुथ अध्यक्ष भरत प्रजापत, अनोप सिंह सामुजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को सुना गया।