
आहोर में लड़की के सुसाइड पर बाजार बंद-जाम, नारेबाजी प्रदर्शनः दूसरे समुदाय के युवक की भूमिका सामने आने पर आरोपी को फांसी दें की माग उठी
PALI SIROHI ONLINE
जालोर जिले के आहोर में 3 दिन पहले बुधवार को कुंदनमल की 16 साल की बेटी डिंपल ने अपने घर में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। शनिवार को इस घटना के विरोध में आहोर में हंगामा मचा है। गुस्साए लोगों ने पाली-जालोर रोड जाम कर दिया। आहोर उपखंड कार्यालय के सामने पर्देशन कर नारेबाजी की।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को को सौंप दिया था। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो डिंपल के मोबाइल में दूसरे समुदाय के लड़के से जुड़े कुछ तथ्य मिले। परिवार ने आरोप लगाया कि युवक लड़की को लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। उसने बेटी को सुसाइड के लिए उकसाया। उसे फांसी होनी चाहिए। की माग को लेकर आक्रोशित समाज में आक्रोश फैल गया। ओर इसके बाद पूरे कस्बे के बाजार बंद करा दिए गए।
बड़ी संख्या में लोग, लड़कियां महिलाएं सड़क पर आ गए। डिंपल के हत्यारे को फांसी देने की मांग के नारे लगाए गए।

दोपहर 12 बजे रैली के रूप में इकट्ठे होकर सैकड़ों लोग उपखंड कार्यालय पहुंच गए। उपखंड कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आहोर बंद को सभी समाज के लोगों ने समर्थन दिया। व्यापारियों ने सहमति से दुकानें बंद रखी। वही पुलिस प्रसाशन समजाइस के प्रयासों में लगा हुआ है।


