
भाजपा बरलूट मंडल में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती मनाई।
भाजपा बरलूट मण्डल में गोयली खेतलाजी मंदीर परिसर में शुक्रवार को लोक देवी महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वि जन्म जयंती उत्सव बरलूट मण्डल उपाध्यक्ष शंकरलाल देवासी की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा सिरोही जिला अध्यक्ष गोपाल माली के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मण्डल महामंत्री खेताराम मालवीय उपाध्यक्ष हनवंत सिंह पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, सरपंच प्रातिनिधि नाथूसिंह की मौजूदगी में सयुक्त संगोस्टि में अहिल्याबाई होलकर के जीवन व शासनकाल पर विचार प्रकट किये।
मुख्य वक्ता गोपाल माली ने अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण और न्यायप्रिय नेतृत्व को याद करते हुए बताया कि अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं बल्कि वो गरीब, असहायों की माता थीं. उन्होंने पूरा जीवन शासक के रूप में नहीं, बल्कि भगवान शिव का प्रतिनिधि के रूप में आमजन की सेवा कीं. सामान्य परिवार में जन्मी रानी होलकर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राजघराने की बहु बनीं. विषम परिस्थिति में भी स्वयं व राजकाज संभाला. उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता व अधिकारों के लिए जागरूक किया. रानी होलकर ने देश में सांस्कृतिक व धार्मिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य किये अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में हमेशा गरीब पिछड़ों के विकास के लिए कार्य किया। हजारों की संख्या में मंदिरों का जीर्णोद्धार व नवनिर्माण कराया। वहीं लोगों को पानी पिलाने के लिए भारी मात्रा में कूओ तथा धर्मशालाओं का निर्माण कराया था।समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़ीवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की. उनके शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी।
मण्डल महामंत्री खेताराम मालवीय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि समाज सेवा और परोपकार ही सच्चा धर्म है. रानी अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और समाज को नयी दिशा दी.
इस दोरान कार्यक्रम के संयोजक शंकरलाल देवासी सह संयोजक जीवन राज पुरोहित भारती देवी वोरा मंत्री नाथाराम कन्हेयालाल मगनलाल तेजसिंह हरीश दवे सिरोही फगाराम प्रवीण पेपि देवी सहित कार्यकर्ता माता बहने व ग्रामीण उपस्थित रहे।