
पाली-अवैध पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतुस के साथ लुणी जिला जोधपुर के आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास में वांछित दलाराम उर्फ दलीया गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतुस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर के आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास में वांछित मुलजिम दलाराम उर्फ दलीया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त।
चूनाराम जाट आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली विपिन शर्मा एवं रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन व राजेन्द्रसिह उनि थानाधिकारी के निर्देशन में वांछित अपराधियो की धरपकड के निर्देश प्रदान होने से आज दिनांक 28.03.2025 को थानाधिकारी राजेन्द्रसिह उनि के नेतृत्व में थाना जैतपुर की टीम ने अवैध पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतुस अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने पर मुलजिम दलाराम उर्फ दलीया पटेल से बरामद कर उसको गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।
उक्त आरोपी दलाराम उर्फ दलीया पटेल आले दर्जे का बदमाश है। आरोपी द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व ही लुणी क्षेत्र के गांव धुन्धाडा में महिपालसिह राजपुरोहित पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर हत्या का प्रयास किया था। जिसका प्रकरण संख्या 78 दिनांक 23.03. 2025 पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर में विचाराधीन होकर उक्त अपराधी फरार चल रहा है। इस प्रकरण के अलावा लुणी थाना क्षेत्र में ही अवैध हथियार के प्रकरण संख्या 263/2024 में भी आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। दलाराम उर्फ दलीया के विरूद्ध पूर्व में लूट, मारपीट, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास के करीबन दर्जन भर प्रकरण जिला पाली के थाना सिरियारी, रोहट, जैतपुर, जोधपुर कमिश्नरेट में राजीव गांधी नगर, शास्त्री नगर, लुणी, जिला जालोर के थाना भाद्राजुन तथा अठवालाईन्स थाना सुरत गुजरात पर दर्ज हो रखे है।
गिरफ्तार शुदा मुलजिम :-
- दलाराम उर्फ दलीया पटेल पुत्र मगाराम उम्र 27 साल निवास दिवान्दी थाना जैतपुर जिला पाली।
गठित टीमः- - राजेन्द्रसिह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
- गोरधनसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
- चनणाराम कानि. 1595 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
- जसाराम कानि. 572 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
5 कंवरसिह कानि. चालक 431 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली। - श्रेणीदान कानि. 1097 पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।