
11:30 बजे के बाद होगा होलिका दहनः धुलंडी पर जुटेंगी गैर
PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। पंडित वीरेंद्र दवे के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:30 से 12:15 बजे के बीच है। जैतारणिया गेट पर गांवशाही होली का दहन होगा।
14 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे चारभुजा मंदिर में रंग और गुलाल का फागोत्सव शुरू होगा। दोपहर 12:30 बजे गैर मोतियों के पास जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद गांवशाही गैर निकलकर पावटा चौक तक जाएगी।


